Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडानोएडा सिटी बस कंपनी का जल्द तय होगा नाम:शासन को भेजे गए...

नोएडा सिटी बस कंपनी का जल्द तय होगा नाम:शासन को भेजे गए तीन नाम, 500 बसें चलेगी

नोएडा : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में 500 सिटी ई बस चलनी है। इसके लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का गठन किया जा रहा है। यानी एक कंपनी का निर्माण किया जा रहा है। इस कंपनी का नाम क्या होगा। इसके लिए तीन नाम शासन को भेजे गए है।

जिसमें पहला एनजीवाई अर्बन मोबिलिटी सर्विस , जीबीएन इजी राइट सर्विस और जीबीएन ग्रीन ट्रांसपोर्ट है। प्राधिकरण ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जीबीएन ग्रीन ट्रांसपोर्ट ही है। बहरहाल अंतिम फैसला शासन तय करेगा।

इसके लिए गठित की जाने वाली एसपीवी में नोएडा ट्रैफिक सेल (एनटीसी) के अलावा तीनों प्राधिकरण के सीईओ डायरेक्टर और सात सब्सक्राइबर होंगे। सात सब्सक्राइबर में तीनों प्राधिकरण के एक-एक एसीईओ को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा एक एफसी भी होंगे। एक बार एसपीवी का गठन होने के बाद पहली बोर्ड में बाकी स्टॉफ की नियुक्ति की जाएगी। जिसके बाद शहर में 500 ई बसों का संचालन होगा।

सलाहकार कंपनी करेगी बस स्टैंड सर्वे

इस बसों के लिए नोएडा के सेक्टर-82 और 90 में डिपो बने है। यहीं पर ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। बसो के लिए कैसा स्ट्रक्चर होना चाहिए और बस स्टैंड कहा कहा बने इसके लिए सलाहकार कंपनी का चयन किया जाएगा।

प्राधिकरण सात सलाहकार कंपनियों को लैटर भेज रहा है। जिसमें डिम्स, यूएमटीसी, क्रिजिम, सीआईआरटी, राइट्स, सीआरआर आई, आईआईटी दिल्ली है। इनमें किसी एक को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

25 रूटों को किया गया फाइनल

ये बस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा जनपद के 25 रूटों पर चलेंगी। इसमें से 300 बस नोएडा , 100 बस ग्रेटर नोएडा और 100 बस यीडा में चलेंगी। बसों का संचालन जीसीसी मॉडल किया जाएगा। इसके लिए दो कंपनियों का चयन किया गया है। पहली ट्रैवल टाइम मोबिलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ये 9 मीटर लंबी बस 54.90 रुपए प्रति किमी की दर से चलाएगी।

दूसरी डेलबस मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ये 12 मीटर लंबी बस 67.99 रुपए प्रति किमी की दर से बस चलाएगी। बसो के संचालन के लिए नोएडा , ग्रेटरनोएडा और यीडा के बीच एसपीवी का गठन 48 % ,26% और 26% के इक्विटी योगदान के साथ होगा या इसमें कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है। 12 मीटर स्टैंडर्ड फ्लोर की 250 और 9 मीटर की स्टैंडर्ड फ्लोर की 250 ई बस शामिल है।

सालाना प्रति बस चलेगी 72 हजार किमी

ये प्रोजेक्ट 675 करोड़ का है। इसमें कंपनी को ई बस , फास्ट चार्जर (240 किलोवॉट), प्लांट , इक्यूपमेंट टूल्स और डिपो मेनटेनेंस के लिए है। कंपनी को 12 साल तक बसों का संचालन करना होगा। कंपनी को सालाना प्रति बस 72000 किमी की रनिंग करनी होगी। बताया गया कि इस टेंडर के जरिए ग्रॉस कास्ट कांट्रेक्ट (जीसीसी) मॉडल बस आपरेटर का सिलेक्शन किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments