Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडानोएडा में हेलीकाप्टर बुकिंग के नाम पर ठगे 1.87 लाख:केदारनाथ और बद्रीनाथ...

नोएडा में हेलीकाप्टर बुकिंग के नाम पर ठगे 1.87 लाख:केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए की थी बुकिंग, गूगल से सर्च किया था नंबर

नोएडा: केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगों ने दंपती से 1.87 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित जब देहरादून पहुंचे, तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद दंपती की ओर से सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया गया। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गूगल से निकाला नंबर

कुशलराज व पल्लवी दोनों पति पत्नी हैं और लंबे समय से सेक्टर-21 में रह रहे हैं। उन्होंने मई में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जाने की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार दोनों ने हेलिकॉप्टर बुकिंग का विकल्प चुना ताकि किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

हेलिकॉप्टर की बुकिंग के लिए कुशलराज ने 26 मई को गूगल से बुकिंग करने वाली एजेंसी का नंबर निकाला। यहां से वह अभिषेक शर्मा नाम के व्यक्ति के संपर्क में आए। अभिषेक ने खुद को हिमालयन हेली सर्विसेज का कर्मी बताकर दंपती को झांसे में लिया।

देहरादून पहुंचे बंद मिला नंबर

दंपती को विश्वास दिलाया जा सके इसके लिए उसने कंपनी का जीएसटी नंबर और कर्मचारी पहचान पत्र भी दिया । पीड़ित दंपती ने हेलिकॉप्टर से आने-जाने समेत इंश्योरेंस और होटल चार्ज जोड़कर 1.87 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। जब वह 13 जून को देहरादून पहुंचे तो होटल में बुकिंग नहीं मिली।

संपर्क करने पर अभिषेक का मोबाइल नंबर बंद आने लगा। इससे पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। उन्होंने यात्रा पूरी करने के बाद नोएडा सेक्टर 20 थाना पुलिस से शिकायत की।

पुलिस को दिए ट्रांजैक्शन डिटेल

कुशलराज का कहना है महीनों बाद भी अभिषेक का नंबर बंद आ रहा है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि उसने अपना नाम पीड़ित को गलत बताया है। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बुकिंग और ट्रांजैक्शन संबंधी सभी दस्तावेज पीड़ित ने पुलिस उपलब्ध कराए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments