नोएडा : नोएडा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगी है। आग बिल्डिंग की चौथी फ्लोर के एक फ्लैट में लगी है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंची है।
बताया जा रहा कि आग से सिलेंडर ब्लास्ट भी हुआ है। फायर विभाग आग बुझाने में जुटा हुआ है। मामला थाना सेक्टर- 113 इलाके के सर्फाबाद का है।
सीएफओ प्रदीप कुमार के बताया- थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में सर्फाबाद में एक बंद फ्लैट की चौथी मंजिल पर बैटरी फटने से आग लग गई थी। सूचना पर आग को फायर ब्रिगेड की 04 गाड़ियों द्वारा बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं है। दोपहर 1:36 पर सूचना मिली थी कि यहां प्राथमिक जांच में सामने आग बैटरी फटने से लगी। जिससे सिलेंडर में भी आग लग गई। जिससे तेजी से आग फैल गई।
मौके पर दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया है। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात ये है कि आग में कोई फंसा नहीं है। नहीं कोई जनहानि हुई है। आप ज्यादा फैल गई थी इसीलिए नीचे के 3 फ्लोर को भी खाली करा लिया गया था।



