नोएडा : नोएडा प्राधिकरण अवैध निर्माण को सख्त होती दिख रही है। आज करीब दो हजार वर्गमीटर जमीन को अवैध कब्जा मुक्त किया गया। यहां अवैध रूप से नर्सरियों का संचालन किया जा रहा था। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी इनको यहां से नहीं हटाया गया। ऐसे में इनको हटवाया गया। इस दौरान जेसीबी की मदद ली गई। जमीन की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी गई है।
प्राधिकरण के वर्क सर्किल-6 ने सेक्टर -117, 118 में ग्राम सोरखा के खसरा संख्या 320 ,322 ,180 एवम 182 की भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाएगा। इसका क्षेत्रफल दो हजार वर्ग मीटर है। ये जमीन मास्टर प्लान में नियोजित है। साथ ही प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन है। ऐसे में इस जमीन पर नर्सरी का संचालन करना अवैध है। साथ ही यहां अवैध रूप से कंस्ट्रक्शन किया गया था। जेसीबी की मदद से इस कंस्ट्रक्शन को हटाया गया। नर्सरी संचालक के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है।
बता दे नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे। प्राधिकरण ने अपील की किसी भी जमीन को खरीदने या पैसा लगाने से पहले प्राधिकरण से वैरीफाइ जरुर करवाएं।



