Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडानोएडा-गाजियाबाद के लिए स्काई वॉक का टेंडर जारी:आईआईटी से मिल चुका अप्रूवल,...

नोएडा-गाजियाबाद के लिए स्काई वॉक का टेंडर जारी:आईआईटी से मिल चुका अप्रूवल, 38 करोड़ तय किया गया बजट; 60 हजार को फायदा

नोएडा : सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर पर बनने वाले स्काई वॉक का डिजाइन आईआईटी से अप्रूव हो चुका है। प्राधिकरण सीईओ ने इसके टेंडर जारी कर दिया है। इसके निर्माण पर 38 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने बताया कि टेंडर जारी कर दिया गया है। 21 अगस्त तक कंपनियां आवेदन कर सकते है। 22 अगस्त को कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। संभवता अक्टूबर में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिसे एक साल में पूरा करना होगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह स्काई वॉक 530 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा होगा। यह स्काई वॉक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खोड़ा कॉलोनी की तरफ बने एफओबी को जोड़ते हुए बनाया जाएगा। इसके बाद जीरो के आकार में बनाते हुए छिजारसी की तरफ बनेगा। मॉडल टाउन गोल चक्कर के चारों तरफ जीरो आकार में बनेगा।

स्काई वॉक को जोड़ेगा एफओबी

आने वाले समय में यहां पर भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए नया एफओबी बनाया जाएगा। ये एफओबी सीधे तौर पर नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ेगा। जिससे रोजाना करीब 60 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। जो गाजियाबाद की तरफ से नोएडा आते है। हालांकि इनकी संख्या ज्यादा है। ये लोग नोएडा और गाजियाबाद में जॉब करते है।

38 करोड़ आएगी लागत

इस स्काई वॉक को बनाने में करीब 38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस पर नोएडा की तरफ सेक्टर-62, 63 और छिजारसी की तरफ चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। स्काई वॉक में राहगीरों को ऊपर चढ़ने में कोई परेशानी न हो इसके लिए नोएडा की तरफ एसकेलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के कोनों पर दो लिफ्ट लगाई जाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments