गौतमबुद्ध नगर : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने यमुना प्राधिकरण के सभागार में तीनों अथॉरिटी की समीक्षा बैठक की। उन्होंने औद्योगिक विकास के लिए जमीन आवंटन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। यह एयरपोर्ट नवंबर तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।
प्रोजेक्ट की प्रगति पर मंत्री ने संतोष व्यक्त किया। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान यमुना प्राधिकरण ने 103 प्रतिशत और नोएडा प्राधिकरण ने 99 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। मंत्री ने एयरपोर्ट निर्माण के पहले, दूसरे और तीसरे चरण का बार चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में फिल्म सिटी प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने संवेदनशील मुद्दों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ, इस एयरपोर्ट का महत्व और बढ़ गया है।



