गोला-बारूद तैयार करते वक्त हुआ धमाका, मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका
नागपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में नागपुर जिले राउलगांव स्थित गोला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार सुबह करीब 7 बजे भीषण धमाका हो गया। हादसे में 15 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है।
घायलों को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फायर ब्रिगेड ने बताया कि ब्लास्ट से कंपनी में चारों तरफ मलबा फैल गया है। मलबे में दबे कुछ कर्मचारियों को निकाला गया है। 15 घायलों को नागपुर के अस्पताल ले जाया गया है।
क्या विस्फोट डेटोनेटर तैयार करते समय हुआ था
नागपुर के कलमेश्वर में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (पूर्व में स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड) औद्योगिक विस्फोटकों की एक प्रमुख निर्माता कंपनी है। यह कंपनी खनन परियोजनाओं के लिए विस्फोटक, डेटोनेटर जैसे विस्फोटक बनाती है। रविवार सुबह कर्मचारियों ने काम शुरू ही किया था, तभी प्लांट में डेटोनेटर बनाने की प्रोसेस के दौरान एक तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे के दौरान कंपनी में 30 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट, 15 मौतें
RELATED ARTICLES



