Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयनाइजीरिया में सैनिकों, हमलावरों के बीच झड़प , पांच की मौत

नाइजीरिया में सैनिकों, हमलावरों के बीच झड़प , पांच की मौत

अबूजा: नाइजीरिया के दक्षिणपूर्वी प्रांत इमो में सैनिकों और हमलावरों के बीच झड़प में पांच हमलावरों की मौत हो गयी।

सेना के प्रवक्ता ओनीमा नवाचुकु ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि सैनिकों ने मंगलवार को राज्य के ओगुटा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में प्रतिबंधित पूर्वी सुरक्षा नेटवर्क के शिविर पर छापेमारी की। इस दौरान गोलीबारी में पांच हमलावर मारे गये। साथ ही खतरनाक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

नाइजीरियाई सेना देश के अशांत क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियों को कम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments