Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशनशे में धुत ट्रैफिक एसआई ने मचाया उत्पात:ड्यूटी के दौरान गिरते पड़ते...

नशे में धुत ट्रैफिक एसआई ने मचाया उत्पात:ड्यूटी के दौरान गिरते पड़ते नजर आए

लखनऊ : लखनऊ के गोमतीनगर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रैफिक एसआई सड़क किनारे लगी घड़े की दुकान में पड़े दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि एसआई शराब की नशे में धुत हैं। पहले तो इलाके में उत्पात मचाया। इसके बाद किनारे गिर गए। हालांकि दैनिक भास्कर नशे में होने की पुष्टि नहीं करता है।

मामले में डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि एसआई को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच एसीपी पूर्वी को जांच सौंपी गई है।

क्या दिख रहा वीडियो में…

वीडियो में गोमतीनगर हुसड़िया चौराहे के किनारे की तरफ ट्रैफिक एसआई दिख रहे हैं। घड़े की दुकान में पड़े हैं। संभल नहीं पा रहे हैं, और बार-बार अपना चेहरा पोछ रहे हैं। आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। जिसे वायरल कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments