Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeबिहारनवादा में मॉब लिंचिंग, युवक की पीट-पीटकर हत्या

नवादा में मॉब लिंचिंग, युवक की पीट-पीटकर हत्या

मौत से पहले बोला- पैंट खोलकर देखा मुस्लिम है, प्लायर से उंगलियां तोड़ीं, सीने पर चढक़र पीटने लगे
नवादा। नवादा में 5 दिसंबर को मॉब लिंचिंग में घायल युवक की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के निवासी मोहम्मद अतहर हुसैन (40) के रूप में हुई है। मरने से पहले मोहम्मद अतहर हुसैन ने 7 दिसंबर को कैमरे पर अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने पूरी वारदात डिटेल में बताई।
मोहम्मद अतहर हुसैन ने बताया कि 4-5 लोगों ने घेरकर उनके साथ मारपीट की। उन्हें एक कमरे में ले गए, फिर पैंट उतारकर चेक किया कि वो मुस्लिम हैं या नहीं। उसके बाद गर्म रॉड से मारा, स्टील के रॉड से मारकर सिर फोड़ दिया। लाठी-डंडे, ईंट से पीटा गया।
किसी ने उंगलियां तोड़ीं, तो कोई सीने पर चढक़र गला दबाने लगा। इतना ही नहीं प्लायर से उनके कान काटे गए। पीट-पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया। इस बीच किसी ने डायल 112 को खबर दी, तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
वारदात के 6 दिन बाद मोहम्मद अतहर की मौत हो गई। मृतक की पत्नी शबनम परवीन ने 10 लोगों को नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पैंट उतारकर चेक किया, प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला
अतहर ने आगे बताया कि हमलावरों ने उनके पैंट को उतारकर प्राइवेट पार्ट चेक किए। रॉड डाल दिया। फिर पेट्रोल डाला गया। इसके बाद गर्म लोहे की रॉड से शरीर के कई हिस्सों में दागा। मेरी चमड़ी निकल गई। हमलावरों की संख्या बाद में बढक़र 15-20 हो गई थी।
स्टील की रॉड से सिर पर मारा गया, जिससे सिर फट गया। सीने पर चढक़र गला दबाया गया। मुंह से ब्लड आने लगा था। पिटाई से? पहले आरोपियों ने प्लास से मेरा कान काट दिया। पिटाई से मेरा ?पूरा शरीर जल गया। हाथ भी टूट गए।?
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रोह थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें सोनू कुमार, रंजन कुमार और श्री कुमार शामिल है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक का पोस्टमॉर्टम मजिस्ट्रेट -फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में कराया गया।
मारपीट के मामले में मृतक की पत्नी शबनम परवीन ने 10 लोगों को नामजद और 15 लोगों पर अज्ञात मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें सत्यनारायण कुमार,मंटू यादव, सोनू कुमार, सतीश कुमार, सिकंदर यादव, रामस्वरूप यादव, रंजन कुमार विपुल कुमार, सचिन कुमार , सुगन यादव को आरोपित बनाया गया है।
पत्नी ने आवेदन में बताया है कि 8000 हजार भी निकाल लिया गया था। साइकिल और कपड़ा अब तक पता नहीं चल पाया है। मौत के बाद दर्ज केस में हत्या की धारा लगाई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments