Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशनवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग का एक्शन:परिजनों ने लगाया था...

नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग का एक्शन:परिजनों ने लगाया था लापरवाही का आरोप

श्रावस्ती: जनपद में बीते बृहस्पतिवार को हुए एक नवजात शिशु की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने लखनऊ हॉस्पिटल को सील कर दिया है। भरथा कला निवासी गौस मोहम्मद की पत्नी साफिया को 15 जून को भरथा उपकेंद्र पर प्रसव हुआ था।

बच्चे की स्थिति खराब होने पर उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया। वहीं परिजन 17 जून को नवजात को भिनगा स्थित लखनऊ हॉस्पिटल में ले गए। बृहस्पतिवार को नवजात की मौत हो गई। इस पर नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भिनगा-बहराइच मार्ग पर प्रदर्शन किया।

हालांकि लखनऊ हॉस्पिटल के संचालक का कहना है कि उन्होंने नवजात की स्थिति में सुधार न होने पर वेंटीलेटर सुविधा के लिए बहराइच रेफर किया था।वहीं परिजनों का आरोप था कि जिला अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल जाने पर तीन दिन के इलाज में करीब 30-35 हजार रुपये का बिल बना है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बीते शनिवार शाम अस्पताल को सील कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments