Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeछत्तीसगढ़नकली सोना देकर असली सोना लिया:भिलाई के 2 ज्वेलर्स शॉप में ठगी...

नकली सोना देकर असली सोना लिया:भिलाई के 2 ज्वेलर्स शॉप में ठगी की

दुर्ग-भिलाई : दुर्ग जिले के भिलाई के जवाहर मार्केट में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने शातिर तरीके से दो ज्वेलर्स को नकली सोने के टॉप्स देकर ठग लिया। आरोपी ने दोनों दुकानों से असली सोने की अंगूठी और चांदी के सिक्के लेकर करीब 60 हजार की ज्वेलरी ठगी।

जब दुकानदारों ने बाद में दिए गए टॉप्स की जांच करवाई, तो वह नकली निकले। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। दोनों दुकानदारों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अलग-अलग दो एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नकली सोने के टॉप्स के बदले में असली लिए

पहला मामला न्यू अभिषेक ज्वेलर्स दुकान का है, जिसके संचालक पवन कुमार सोनी ने शिकायत की। आरोपी ने 7 जुलाई की शाम 6 बजे दुकान पहुंचकर अपने पास रखे नकली सोने के टॉप्स देकर बदले में 2.780 ग्राम की सोने की अंगूठी (मूल्य 27000 रु), दो चांदी के सिक्के (1000 रु) और 1000 रु नकद ले लिए। दुकान ने उसे राजेश पाठक नाम से बिल जारी किया था।

दूसरे दुकान में भी वहीं काम किया

दूसरा मामला सहेली अलंकरण नामक दुकान का है, जहां आरोपी ने अपना नाम राजेश रामपाल पाठक बताया। उसने 4 ग्राम नकली टॉप्स देकर बदले में 2.920 ग्राम की सोने की अंगूठी (31055 रु), 10 ग्राम का चांदी का सिक्का (1205 रु) और 940 रु नकद ले लिए।

मामले की जांच जारी

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तेवर ने बताया कि दोनों दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तस्वीरें कैद हो गई थीं, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी राजेश पाठक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments