Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थानधार्मिक स्थलों पर होटल बुकिंग का फर्जीवाड़ा:गोविंदगढ़ पुलिस ने साइबर ठग को...

धार्मिक स्थलों पर होटल बुकिंग का फर्जीवाड़ा:गोविंदगढ़ पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार, QR कोड से करता था पैसों की वसूली

गोविंदगढ़ (अलवर): गोविंदगढ़ पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर होटल बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरबाज खान बारौली का रहने वाला है।

थानाधिकारी बने सिंह मीणा के अनुसार, आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाकर होटल रूम की बुकिंग का झांसा देता था। वह रूम के साथ जिम और आरो प्लांट की फोटो लगाकर ज्यादा कीमत वसूलता था। अरबाज धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर होटल रूम उपलब्ध कराने के विज्ञापन डालता था। वह ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट का प्रलोभन भी देता था। पुलिस ने उसके पास से एक एंड्राइड मोबाइल जब्त किया है।

आरोपी की कार्यप्रणाली में, जब लोग गूगल पर होटल का नंबर सर्च करते, तो वह होटल कर्मचारी बनकर उनसे संपर्क करता। वह सिक्योरिटी मनी के नाम पर UPI QR कोड से पेमेंट लेता था। पैसे मिलने के बाद वह संपर्क तोड़ लेता। इस तरह न तो लोगों को बुकिंग मिलती और न ही उनके पैसे वापस होते।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक बार में 20 कमरों की बुकिंग का झांसा देता था। वह अलग-अलग UPI आईडी पर लाखों रुपए की ठगी कर चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments