Thursday, March 5, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाधर्म बदलकर निकाह करने का दबाव:ब्लैकमेल करके दो लाख रुपए ऐंठे

धर्म बदलकर निकाह करने का दबाव:ब्लैकमेल करके दो लाख रुपए ऐंठे

नोएडा: फेज-दो क्षेत्र की एक कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने दूसरे समुदाय के पिता-पुत्र पर ब्लैकमेल करके दो लाख रुपए ऐंठने और जबरन धर्म परिवर्तन करके निकाह के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से जिला जालौन की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय पहले तक नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। इस कंपनी में खीरी निवासी आजिम उर्फ नाजिम भी काम करता था। यहां दोनों की मुलाकात हुई।

निकाह करने का बनाया दबाव

आरोप है कि आजिम ने उसे झांसे में लेकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे करके आरोपी ने पीड़िता ने दो लाख रुपए भी ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी ने उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करके निकाह करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। बात न मानने पर धमकी देने लगा। पीड़िता का कहना है कि जब उसने मना कर दिया तो आरोपी ने पीड़िता के भाईयों और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि जो उसके रास्ते में आएगा वह उसकी हत्या कर देगा।

पीड़िता किसी तरह नोएडा छोड़कर जिला जालौन स्थित अपने पैतृक गांव पहुंची। जहां पता चला कि आरोपी ने महिला के फोटो और वीडियो से छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके चलते पीड़ित को मानसिक पीड़ा हो रही है। पीड़िता का कहना है आरोपी का पिता कमलुद्दीन आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह उसके परिजन को हत्या की धमकी दे रहा है। आरोपी और उसके परिजन वर्तमान में सेक्टर-87 में रहते हैं।

नोएडा पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर जालौन पुलिस ने जीरो अपराध संख्या पर मुकदमा दर्ज करके केस को नोएडा ट्रांसफर कर दिया था। केस में जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। जल्द ही जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments