4302 एक्टिव केस, 44 की मौत; हिमाचल के अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य
नई दिल्ली/मुंबई/बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम। देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 4302 पहुंच गई है। ये मामले 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सामने आए हैं। मंगलवार को करीब 300 नए केस रजिस्टर्ड हुए हैं। सबसे ज्यादा 1373 एक्टिव केस केरल में हैं। वहीं महाराष्ट्र 510 केसों के साथ दूसरे नंबर है।
कोरोना के नए वैरिएंट्स से जनवरी से अब तक देश में 44 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 37 मरीजों की मौत बीते 5 दिन में हुई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को 4 मरीजों ने जान गई है। राज्य में मरने वाला की संख्या 14 पहुंच गई है। इसके अलावा बीते दिन दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में भी 1-1 मौत हुई है।
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया। इसके बाद राज्य सरकार ने देर रात एडवाइजरी जारी कर सभी हॉस्पिटल में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मरीजों के साथ अस्पतालों पहुंचने वाले तीमारदारों को भी मास्क पहनना होगा।
देश के 27 राज्यों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट
RELATED ARTICLES



