Thursday, June 5, 2025
spot_img
Homeमध्य प्रदेशदेर रात एडीजीपी (गुप्तवार्ता) को बदला नयी सरकार ने

देर रात एडीजीपी (गुप्तवार्ता) को बदला नयी सरकार ने

भोपाल: मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने आज देर रात पुलिस महकमे के महत्वपूर्ण माने जाने वाले पद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) के पद पर वर्ष 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जयदीप प्रसाद को पदस्थ करने के आदेश जारी किए।

गृह विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार अब तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) के पद पर पदस्थ रहे वर्ष 1992 बैच के अधिकारी आदर्श कटियार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ कर दिया। श्री जयदीप प्रसाद अब तक पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स की कमान संभाल रहे थे। श्री प्रसाद अनेक महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके हैं।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा अजय पांडेय को विशेष सशस्त्र बल (विसबल) की 23वीं वाहिनी के सेनानी के रूप में पदस्थ किया गया है। अब पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी श्री समीर यादव को दी गयी है, जो अब तक विदिशा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।

डॉ मोहन यादव के भाजपा की नयी सरकार में मुख्यमंत्री बनने के बाद, मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ कुछ वरिष्ठ आईएएस और जिम्मेदार अधिकारियों के तबादले भी किए गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments