गौतमबुद्ध नगर : शासन के निर्देशों के क्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गौतमबुद्धनगर आशीष कुमार सिंह ने जनपद के समस्त दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन के लाभार्थियों को बताया कि दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन की आगामी किस्त का भुगतान आधार बेस्ड पेमेन्ट प्रणाली के माध्यम से आधार लिंक बैंक खाते में होना है। अतः सभी दिव्यांगजन अपने बैंक से सम्पर्क कर अपने पेंशन सम्बन्धी बैंक खाते को आधार से NPCI Model में जल्द से जल्द लिंक कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनकी आगामी पेंशन धनराशि खाते में अन्तरित होने में समस्या हो सकती है। इस संबंध में किसी भी जानकारी हेतु दिव्यांगजन मोबाइल नंबर 7985198352 एवं 9654092170 पर संपर्क स्थापित कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन की किस्त समय पर पाने हेतु दिव्यांगजन बैंक खाते को आधार से एनपीसीआई मॉडल में यथाशीघ्र कराएं लिंक
RELATED ARTICLES



