Sunday, June 1, 2025
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरदिल्ली से बड़ी खबर : चुनाव खत्म होते ही बढ़ा एलपीजी गैस...

दिल्ली से बड़ी खबर : चुनाव खत्म होते ही बढ़ा एलपीजी गैस का दाम, लोगों को लगा बड़ा झटका

Delhi News (अंकित दहिया) : देश के पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में आज एक दिसंबर से कुछ नए नियम लागू हुए हैं। दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इससे लोगों को बड़ा झटका लगा है। इतनी महगांई में आम आदमी की जेब और अधिक ढीली होगी।

कमर्शियल सिलेंडर पर हुई बढ़ोतरी
एक दिसंबर से कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। गैस सिलेंडर के दाम में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। गैस सिलेंडर के दाम में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा केवल 19 किलो के सिलेंड़र में ही हुआ है। दिल्ली में बढ़ाई गई कीमतें एक दिसंबर से लागू हो गईं। बढ़ोतरी के बाद गैस सिलेंडर के दाम 1796.50 रुपये हो गए हैं। पिछले महीने एलपीजी गैस के दाम 1775.50 रुपये थे।

घरेलू गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं
राहत की बात यह है कि अभी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर पुराने दाम पर ही मिलेंगे।

देश के पांच महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम

  • दिल्ली 1796.40 रुपये
  • मुबंई 1749.00 रुपये
  • चेन्नई 1968.00 रुपये
  • कोलकाता 1908.00 रुपये
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments