Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरदिल्ली के बुराड़ी में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या

दिल्ली के बुराड़ी में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बृहस्पतिवार को एक किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अपराह्न 2.32 बजे एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि बुराड़ी के गांधी चौक स्थित पिंकी कॉलोनी के पास एक लड़के (16) के सीने में चाकू घोंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने बताया कि पीड़ित खून से लथपथ पड़ा हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की पहचान भलस्वा निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में की। उन्होंने बताया कि लड़के को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि पीड़ित अपने 16 वर्षीय दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी दो हमलावरों ने गांधी चौक के पास उन्हें रोक लिया। उसने बताया कि हमलावरों ने कथित तौर पर उसकी छाती पर चाकू से कई बार वार किया और मौके से फरार हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments