Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरदिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई के दौरान मचा हड़कंप;...

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई के दौरान मचा हड़कंप; हिरासत में आरोपी

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह CM आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें थप्पड़ मारा गया।

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा- आरोपी शख्स ने CM का हाथ पकड़कर खींचा। इसी दौरान उनका सिर मेज से कोने से लगा। उनके सिर पर चोट आई है। थप्पड़ वाली बात गलत है।

दिल्ली CM ऑफिस ने भी हमले की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी शख्य ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी (41) बताया है। वो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। इधर, घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव समेत कई मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं।

20 फरवरी 2025 को दिल्ली की CM बनी थीं रेखा गुप्ता

20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं।

जनसुनवाई में पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा

  • शैलेंद्र कुमार- मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जैसे ही CM आवास के गेट पर पहुंचा, वहां अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया। यह बिल्कुल गलत है।
  • अंजली- अगर कोई फर्जी व्यक्ति आकर मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार सकता है, तो यह गंभीर बात है। वह व्यक्ति बात कर रहा था और अचानक उसने थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे पकड़कर ले गई है।

BJP, कांग्रेस, AAP नेताओं के बयान

  • दिल्ली BJP के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा- 35 साल का कोई व्यक्ति जनसुनवाई में आया था। उसने CM को कोई दस्तावेज दिया। इसके बाद कुछ कहासुनी हुई। उसने हमला करने की कोशिश की। यह किसी ऐसी पार्टी का हो सकता है, जो हताश हो चुकी है।
  • दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। इस तरह की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को उजागर कर दिया है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो सामान्य पुरुष या महिला की सुरक्षा कैसे हो सकती है?
  • दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने X पर लिखा- रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments