Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरदिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग, बड़ी दुर्घटना टली

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग, बड़ी दुर्घटना टली

एयर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था, किसी के घायल होने की सूचना नहीं

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब यात्रियों को ले जाने वाली एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, मौके पर मौजूद स्टाफ की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।सूत्रों के अनुसार, जिस स्थान पर बस में आग लगी, उसके निकट ही एयर इंडिया का एक विमान खड़ा था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर कुछ ही मिनटों में नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बस में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि हवाई यातायात और उड़ानों पर इस घटना का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments