Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदरिंदों से बचने के लिए ई-रिक्शा से कूदी महिला:मेरठ में ड्राइवर ने...

दरिंदों से बचने के लिए ई-रिक्शा से कूदी महिला:मेरठ में ड्राइवर ने अश्लीलता की

मेरठ : हाईवे पर ई-रिक्शा में महिला से छेड़छाड़ हुई। रेप की कोशिश की गई। महिला चिल्लाई तो ड्राइवर ने कहा- यहीं मार डालेंगे। पीछे बैठे एक व्यक्ति ने उसकी गर्दन दबोच ली। खुद को बचाने के लिए महिला ई-रिक्शा से कूद गई।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया, नाक की हड्डी टूट गई और सिर में भी चोट आई। महिला हाईवे पर दर्द से कराह रही थी। उसे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

SSP डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी ई-रिक्शा चालक और अन्य की तलाश की जा रही है। वारदात कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 पर MIIT इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शनिवार रात 10.30 बजे की है। 35 साल की पीड़ित महिला दिल्ली के कल्याणपुरी एरिया की रहने वाली है।

सहेली ने होटल में बर्थडे पार्टी के लिए बुलाया था

रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज से महिला के घरवाले उसे रेफर कराकर दिल्ली ले गए। रास्ते में पीड़ित महिला से भास्कर रिपोर्टर ने बात की। महिला ने बताया- मैं दिल्ली के कल्याण नगर में रहने वाली सहेली रेखा के बुलाने पर मेरठ आई थी।

उसने एक होटल में बर्थडे पार्टी के लिए बुलाया था। पार्टी के बाद मैं पैदल निकली। मेरे घर से बार-बार फोन आ रहा था। तभी एक ई-रिक्शेवाला आया और पूछने लगा कि मैडम कहां जाना है। मैंने कहा- आनंद विहार जाना है।

ई-रिक्शेवाले ने धमकाया- चिल्लाई तो यहीं मार डालूंगा

रिक्शेवाले ने मुझसे कहा कि चलो मैं छोड़ दूंगा। मैं ई-रिक्शे में बैठ गई। ड्राइवर ने कहा कि पीछे नहीं, आगे बैठो। मैं आगे बैठ गई। इसके बाद ड्राइवर मुझसे उल्टी-सीधी बातें करने लगा। उसकी बातें मुझे अच्छी नहीं लगीं।

मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ तो मैंने विरोध किया। लेकिन ड्राइवर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अश्लील हरकत करने लगा। जब मैं चिल्लाई तो पीछे बैठे एक व्यक्ति ने मेरी गर्दन मरोड़ दी। कहने लगा कि ज्यादा चिल्लाई तो तुझे रिक्शे से धक्का दे दूंगा, यहीं मार डालूंगा।

मैंने रिक्शेवाले से कहा कि अब कुछ नहीं बोलूंगी। इसके बाद मैं डरकर चुपचाप रिक्शे में बैठी रही। थोड़ी देर बाद ड्राइवर कभी रिक्शा तेज चलाता, तो कभी धीमा। डर के कारण मैं ई-रिक्शे से कूद गई।

जेठ बोला- हालत गंभीर है, दिल्ली ले जा रहा हूं

पीड़ित महिला के जेठ ने भास्कर से कहा- हम लोग मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं और कल्याणपुरी में रहते हैं। अभी मेरे छोटे भाई को इस घटना के बारे में नहीं बताया गया है। मुझे पुलिस की ओर से सूचना दी गई कि महिला का मेरठ में एक्सीडेंट हो गया है। मैं मेरठ पहुंचा। यहां देखा कि हालत गंभीर है। अब दिल्ली लेकर जा रहा हूं। वहीं इलाज कराएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments