Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानथाने में सुसाइड, 6 पुलिसकर्मी को हटाया गया:परिवार धरने पर बैठकर बड़ी...

थाने में सुसाइड, 6 पुलिसकर्मी को हटाया गया:परिवार धरने पर बैठकर बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा

जयपुर: जयपुर में एक युवक के थाने में सुसाइड करने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने सीआई सहित 6 पुलिसकर्मियों को लाइन भेज दिया है। वहीं, दूसरी तरफ मृतक का परिवार एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी के बाहर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग धरना दे रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास भी मौके पर पहुंचे। परिवार से बात की। परिवार ने जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, जयपुर के सदर थाने में शनिवार शाम को मनीष पांडे ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद एसीपी (सदर) धर्मवीर सिंह ने बताया था – उत्तर प्रदेश के रहने वाले मनीष (28) ने सुसाइड किया था। वह मानसरोवर के मांग्यावास में किराए से रहता था। शराब के नशे का आदी होने के चलते मनीष वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। शनिवार दोपहर बाइक चोरी करते सदर इलाके में लोगों ने उसे पकड़ लिया था। शराब के नशे में धुत बदमाश के बाइक चोरी करते मिलने पर लोगों ने पिटाई कर दी थी।

थाने में एचएम रूम के पास लगाया फंदा

सदर थाना पुलिस के सूचना पर पहुंचने पर लोगों ने उसे सौंप दिया था। सदर थाने में केस दर्ज के शराब के नशे में होने के कारण एचएम रुम के पास बैठा दिया था। पुलिसकर्मियों के अपने काम में लगे होने पर मौका पाकर शराब के नशे में मनीष ने पकड़े का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। कुछ ही देर बाद पुलिसकर्मियों के कमरे में आने पर मनीष फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया था।

जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट से कराई जाएगी

अब जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने इस संबंध में सदर थानाधिकारी सहित 2 SI, 2 हेड कॉन्स्टेबल और 1 कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस हिरासत में मौत हुई है। इसे लेकर जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट से कराई जाएगी। मृतक के परिजन घटना की जानकारी मिलने पर यूपी से जयपुर पहुंचे हैं। एसएमएस मोर्चरी के बाहर धरना दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार पर पुलिस ने दो दिन से मृतक को अवैध हिरासत में रखा हुआ था।

प्रतापसिंह खाचरियावास ने एक्स पर लिखा- जयपुर के सदर थाने में एक नौजवान मनीष पांडे, जिसकी 2 छोटी बेटियां है। वो पुलिस की दहशत से तंग आकर आत्महत्या कर लेता है। परिवार दुखी है। राजस्थान की गूंगी-बहरी सरकार से न्याय की गुहार लगा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments