Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeगाजियाबादतेज स्पीड ट्रक पलटा:सिर में चोट लगने से ड्राइवर घायल, गाजियाबाद जा...

तेज स्पीड ट्रक पलटा:सिर में चोट लगने से ड्राइवर घायल, गाजियाबाद जा रहा था टाटा स्टील का माल लेकर

फरीदाबाद: फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी में एक बड़ा हादसा होने से चल गया। यहां पर टाटा स्टील क्वायल लेकर जा रहा एक ट्रक तेज स्पीड़ में होने के कारण सड़क के बीचोंबीच पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर को चोट आई है। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था।

शनिवार सुबह करीब छह बजे IMT में लाइंस ट्रांसपोर्ट का एक ट्रक टाटा स्टील क्वायल लेकर गाजियाबाद कंपनी में जा रहा था। आईएमटी में कुछ अंदर जाते ही ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से उसमें रखी टाट स्टील की दो क्वायल सड़क पर जा गिरी। एक क्वायल का वजन 19 टन बताया जा रहा है। गनीमत रही कि जिस समय ट्रक पलटा उस समय उसके आसपास से कोई गुजर नहीं रहा था। सुबह का समय होने के कारण सड़क पूरी तरह से खाली था। जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

ट्रक ड्राइवर बोला- माल उतारने जा रहे थे

इस हादसे में ट्रक ड्राइवर वसीम के सर में चोट आई है। बिहार के रहने वाले ड्राइवर वसीम ने बताया कि वह ट्रक को लेकर गाजियाबाद जा रहा था। ट्रक की स्पीड थोड़ी ज्यादा थी जिस कारण ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया और पलट गया।

उन्होंने कहा कि वह कंपनी में माल को उतारने के लिए जा रहे थे। सूचना पाकर आईएमटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक का सीधा कर सड़क से हटा दिया गया और माल को दूसरे ट्रक में लोड करा दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments