Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशडॉक्टर का इकलौता बेटा हॉस्टल से गिरा, मौत:झांसी में MBBS कर रहा...

डॉक्टर का इकलौता बेटा हॉस्टल से गिरा, मौत:झांसी में MBBS कर रहा था

झांसी: झांसी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह लखनऊ का रहने वाला था। उसके पिता डॉक्टर हैं, जबकि मां स्कूल चलाती हैं। मंगलवार रात वह लखनऊ से झांसी आया था। कमरे में लाइट न होने के कारण वह हॉस्टल में अपने दोस्त के रूम में सोया था।

बुधवार सुबह 7.45 बजे छात्र सार्थक खन्ना (22) बालकनी में रेलिंग की तरफ गया, जहां संदिग्ध अवस्था में बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सार्थक को मृत घोषित कर दिया। सार्थक खन्ना परिवार का इकलौता बेटा था।

सार्थक लखनऊ के निरालानगर का रहने वाला था

सार्थक खन्ना लखनऊ के निराला नगर का रहने वाला था। उसके पिता रवि खन्ना भी डॉक्टर हैं, जबकि मां निधि खन्ना स्कूल चलाती हैं। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में माता–पिता के अलावा एक बड़ी बहन है। सार्थक 2022 बैच का स्टूडेंट था। वो पैरामेडिकल कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल हॉस्टल के रूम नंबर 58 में रहता था।

मौके पर खून ही खून पड़ा है

थर्ड ईयर के छात्र सिद्धार्थ ने बताया- सार्थक मंगलवार रात को लखनऊ इंटरसिटी से लौटकर आया था। रात को कमरे का कूलर और पंखा नहीं चलने की वजह से कमरे में काफी गर्मी थी। इसके कारण वह रूम नंबर 60 में दोस्त युवराज के साथ लेट गया था।

दोस्तों ने बताया- आज सुबह करीब 6 बजे देखा तो सबकुछ ठीक था। लेकिन, सुबह करीब 7.45 बजे देखा तो रूम की बालकनी से करीब 25 फीट नीचे जमीन पर सार्थक लहूलुहान हालत में पड़ा था। मौके पर खून ही खून पड़ा था। हॉस्टल के छात्र उस मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके परिवार को सूचना दे दी गई है। घरवाले झांसी के लिए रवाना हो गए हैं।

पहली बार में क्लियर किया था नीट

दोस्तों ने बताया- सार्थक खन्ना पढ़ने में बहुत इंटेलिजेंट था। उसने पहली बार में ही नीट एग्जाम क्वालीफाई कर लिया था। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने मौका मुआयना किया और उसके दोस्तों से पूरे मामले की जानकारी ली है।

रूम नंबर 60 की बालकनी से गिरा

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मयंक सिंह ने बताया- ये बहुत ही दुखद घटना है। छात्र सार्थक पैरामेडिकल कॉलेज के हाॅस्टल में रह रहे थे। वो रूम नंबर 60 की बालकनी से नीचे गिर गया। सुबह करीब 7.45 बजे छात्रों ने देखा तो वो नीचे गिरा हुआ था। तुरंत इमरजेंसी लाया गया। काफी प्रयास के बाद हम लोग उसे बचा नहीं पाए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments