Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशट्रोनिका सिटी में मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरा गिरफ्तार

ट्रोनिका सिटी में मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरा गिरफ्तार

महिला मिशन शक्ति टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के पैर में लगी गोली, अवैध असलहा और लूटा गया मोबाइल बरामद

गाजियाबाद । थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में पुलिस व महिला मिशन शक्ति टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मंगलवार रात एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। आरोपी को घायल अवस्था में उपचार हेतु तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

15 सितंबर को हुई थी मोबाइल लूट की वारदात

जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर को थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक राहगीर से मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। तभी से पुलिस और महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

मिली मुखबिर की सूचना, हुई घेराबंदी

30 सितंबर की रात ठोकर नंबर 7 के पास पुलिस व महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त लूट में शामिल एक आरोपी इसी क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम पर की फायरिंग, फिर हुआ घायल

गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में लूट की घटना स्वीकार करते हुए लूटा गया मोबाइल छिपाए होने की जानकारी दी। जब पुलिस टीम उसके बताए स्थान पर बरामदगी के लिए पहुंची, तो आरोपी ने अपने छुपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस टीम ने मौके से लूट का मोबाइल फोन, एक देसी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: राहुल उर्फ काला
  • पिता का नाम: संतराम
  • उम्र: 32 वर्ष
  • निवासी: मोहल्ला कच्चा बलराम नगर, गली नंबर 1, थाना लोनी, गाजियाबाद

कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

पुलिस के अनुसार, राहुल उर्फ काला एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध दिल्ली और गाजियाबाद के कई थानों में छह से अधिक लूट व स्नैचिंग के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस और महिला मिशन शक्ति टीम शामिल रही, जिन्होंने बहादुरी और सतर्कता के साथ एक बड़े अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments