Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानटोडाभीम में असामाजिक तत्वों ने सेल्फी प्वाइंट तोड़ा:फोटो खिंचवाने के लिए आते...

टोडाभीम में असामाजिक तत्वों ने सेल्फी प्वाइंट तोड़ा:फोटो खिंचवाने के लिए आते थे लोग

टोडाभीम: टोडाभीम नगर पालिका क्षेत्र में घाटी के पास स्थित पार्क का प्रमुख आकर्षण ‘आई लव यू टोडाभीम’ सेल्फी प्वाइंट को गुरुवार रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। यह सेल्फी प्वाइंट नगर पालिका की विकास योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।

स्थापना के बाद से यह स्थान आसपास के क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय हो गया था। स्थानीय निवासी और पड़ोसी गांवों के लोग यहां फोटो खिंचवाने के लिए आते थे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हनुमान शर्मा और अध्यक्ष अमृता मीणा ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वे जल्द ही इस मामले की सूचना पुलिस को देंगे।

स्थानीय नागरिकों ने सेल्फी प्वाइंट की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया है। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकेगी और दोषियों की पहचान की जा सकेगी।

अधिशासी अधिकारी हनुमान शर्मा ने बताया कि जल्द ही असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी और विशेष इंतजाम भी नगर पालिका द्वारा किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments