Saturday, May 31, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयझारखंड में टाटा स्टील के मैनेजर का परिवार सहित सुसाइड

झारखंड में टाटा स्टील के मैनेजर का परिवार सहित सुसाइड

कमरे में लटके मिले 4 शव; कैंसर डिटेक्ट होने के बाद डिप्रेशन में थे
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने पत्नी और दो बेटियों समेत सुसाइड कर लिया। चारों के शव एक कमरे में फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि 16 दिन पहले ही कृष्ण कुमार के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था।
कृष्ण कुमार के पिता सुविंदा तिवारी ने बताया, शुक्रवार सुबह देर तक बेटे-बहू का गेट नहीं खुला। वे लोग देर से उठते थे, इसलिए ध्यान नहीं दिया। हम अपनी दवा लेने ञ्जरू॥ चले गए। लौटने पर शाम तक घर में कोई नहीं दिखा तो अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना दी। उन्होंने दरवाजा खोला तो चारों फंदे पर लटके मिले।
पुलिस ने कृष्ण कुमार के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इसमें पैसे के लेनदेन का जिक्र है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
घटना जमशेदपुर के गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर की है। मैनेजर के अलावा शवों की पहचान उनकी पत्नी डॉली देवी (35), बड़ी बेटी कृति कुमारी (13) और छोटी बेटी मइया (7) के रूप के रूप में हुई।

कैंसर के कारण डिप्रेशन में रहने लगा था कृष्ण
पिता सुविंदा तिवारी ने बताया कि वे बेटे कृष्ण को इलाज के लिए मुंबई ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी कराने को कहा तो जमशेदपुर आ गए, क्योंकि यह सुविधा वहां उपलब्ध है। बेटे को टीएमएच में भर्ती कराने के लिए उन्होंने कंपनी में आवेदन दिया था, लेकिन कृष्ण डिप्रेशन में रहने लगा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments