झांसी : झांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद सांसद खेल प्रतियोगिता आयोजित कराई जाती है। लेकिन, अब इसमें सांसद के साथ विधायक को भी जोड़ा गया है। मंगलवार को झांसी के जीआईसी स्टेडियम खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। इससे पहले स्कूली छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सभी को उत्साहित कर दिया।
बता दें कि झांसी-लालितपुर संसदीय सीट से भाजपा विधायक अनुराग शर्मा सांसद खेल प्रतियोगिता बीते चार साल से कराते आ रहे हैं। इस बार भी साल 2025 की खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। हालांकि, अब इस आयोजन में सांसद के साथ विधायक को भी जोड़ा गया है। मंगलवार को जीआईसी ग्राउंड में इन प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। जहां सांसद अनुराग शर्मा, नगर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी बाबू लाल तिवारी, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, भाजपा के जिलाध्यक्ष हेमन्त परिहार, भाजपा के जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। आयोजन की शुरूआत में झांसी महानगर के राजकीय इंटरकॉलेज, हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज, क्राइस्ट द किंग, सूरज प्रसाद बालिका विद्यालय, सनातन धर्मकन्या इंटर कॉलेज समेत अन्य स्कूली बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने अनुसाशन के साथ कदमताल कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ क्राइस्ट द किंग स्कूल के बच्चों ने बैंड की ओरस्तुति देते हुए सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा की प्रस्तुति देकर सभी को प्रफुल्लित कर दिया।
सांसद बोले-प्रतिभाओं को निखारेंगे
झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में टेलेंट की कोई कमी नहीं है। हमारे बच्चों में वह छमता भी है कि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। बोले, प्रधानमंत्री का भी यही उद्देश्य है कि शहर और गांव से निकल कर खेल प्रतिभाएं आगे आएं। बोले, इस बार हमारे यहां 1.80 लाख प्रतिभागियों ने दोनों जिला से रजिस्ट्रेशन कराए हैं। कहा, यहां से सामने आईं खेल प्रतिभाओं आगे खेलो इंडिया जैसे सम्मानित मंच तक पहुंचाने का भी काम करेंगे।



