Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाजिलाधिकारी ने यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रभावित क्षेत्रों का...

जिलाधिकारी ने यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

गौतमबुद्ध नगर : यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका के दृष्टिगत आज गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-150, नोएडा में निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से बातचीत की और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही राहत व्यवस्थाओं का गहन जायाजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सभी लोगों और पालतू पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए। प्रभावित नागरिकों को प्रशासन द्वारा बनाए गए निर्धारित शरणालयों में व्यवस्थित रूप से शिफ्ट किया जाए, जबकि पशुओं को सुरक्षित ग्रीन बेल्ट में रखा जाए। साथ ही उनके लिए चारा और सूखे स्थान की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शरणालयों में स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता, शौचालय, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। इसके साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त चारा और सुरक्षित स्थान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 40 प्रभावित व्यक्तियों जिसमें महिलाएं वह बच्चे भी शामिल है एवं फालतू पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो। निरीक्षण के दौरान एसीपी नोएडा, तहसीलदार सदर एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments