Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाजिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों का किया...

जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

गौतमबुद्ध नगर : जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से जल निकासी व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए नालियों और सीसी निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या किसी भी स्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर उत्पन्न न हो। इसके लिए सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए एवं कलेक्ट्रेट परिसर के जल निकासी हेतु ठोस कार्य योजना बनाते हुए किए जा रहे कार्य को अंतिम रूप प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments