Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आइजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आइजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने वाले विभागों के अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संवाद कर समस्या का करें निस्तारण

जिलाधिकारी ने सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने वाले विभागों के अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए आदेश

अधिकारीगण प्रतिदिन कार्यालय में आइजीआर पोर्टल की करें मॉनिटरिंग

गौतमबुद्ध नगर : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट ग्रेटर नोएडा के कार्यालय कक्ष में आइजीआरएस पोर्टल पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने वाले विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए की सभी विभाग अपने-अपने लंबित एवं असंतोषजनक रूप से निस्तारित मामलों की गंभीरता से समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से सीधा संवाद कर उनकी समस्या का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता को संतोषजनक उत्तर प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अधिकारी प्रतिदिन आइजीआरएस पोर्टल की मॉनिटरिंग करें और लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करें। इसमें अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मामलों की प्रगति की निगरानी करें।

लीड बैंक प्रबंधक गौतमबुद्धनगर द्वारा समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि प्राइवेट बैंक के प्रकरण उनके लॉगइन पर प्राप्त होते है, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि प्रकरण आपके लॉगइन पर आया है, तो सम्बन्धित से पत्राचार/दूरभाष पर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि शासन स्तर पर भी पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस को निर्देशित किया कि आबकारी विभाग, लीड बैंक प्रबंधक, सीएचसी जेवर, बिसरख, सिंचाई विभाग, महिला कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, औषधि निरीक्षक, बाट माप विभाग, बाल विकास परियोजना जेवर, श्रम विभाग, लोक निर्माण विभाग, खेलकूद विभाग, जल निगम ग्रामीण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, नगर पंचायत जेवर, सामान्य प्रबंधक उद्योग, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग जेवर आदि विभागों की 50 प्रतिशत से अधिक असंतुष्ट प्रकरण चल रहे हैं,

इसलिए इन विभागों के अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने एवं इनको स्पष्टीकरण जारी करने की कार्रवाई करें।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, प्रभारी अधिकारी आइजीआरएस अभिषेक साही, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव तथा संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments