फरीदाबाद : हरियाणा में फरीदाबाद के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे है। लोकल ट्रेन से उतरकर रोजाना सैकड़ों लोग फुटओवर ब्रिज का प्रयोग ना करके ट्रैक से स्टेशन से बाहर निकलते है। थोड़े से समय को बचाने के लिए ये लोग इस तरह का जोखिम उठा रहे है।

सुबह-शाम को ज्यादा भीड़
शहर के बल्लभगढ -न्यू टाउन रेलवे स्टेशनों पर सुबह और शाम के समय रेलवे ट्रैक पार करने वालों की सबसे ज्यादा संख्या होती है। क्योंकि इन दोनों स्टेशनों पर कपंनियों में काम करने वाले सबसे ज्यादा कर्मचारी उतरते है। कंपनी में समय से पहुंचे की जल्दी में सुबह के समय ये लोग ट्रैक को पैदल चलकर पार करते है। जिसके बाद शाम को ट्रेन पकड़ने की जल्दी में फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल कम ही लोग करते है।
RPF करती है कार्यवाही
रेलवे ट्रैक की देखरेख की जिम्मेदारी रेलवे पुलिस फोर्स की होती है। आरपीएफ इंचार्ज फरीदाबाद श्रवण कुमार ने बताया कि आरपीएफ समय -समय पर ट्रैक पार करने वालो को पकड़ती है। जिसके बाद कोर्ट में चालान में शुल्क के तौर पर 1000 रूपए की राशि ली जाती है। महीने में वो 30 के करीब केस बनाते है। लोग शार्ट कट के चक्कर अपनी जान की परवाह नही करते और रेलवे ट्रैक पार करते है।



