Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानजयपुर शहर में चलने वाली कैब में लगेगा छोटा कैमरा:बाइक में भी...

जयपुर शहर में चलने वाली कैब में लगेगा छोटा कैमरा:बाइक में भी पैनिक बटन होगा; कमिश्नर बोले- महिलाओं की सेफ्टी के लिए उठाया कदम

जयपुर : जयपुर में कैब और बाइक पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और अन्य घटनाओं को लेकर जयपुर पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब शहर में चलने वाली कैब में डैशकैम (छोटा कैमरा) और बाइक पर एक पैनिक बटन लगाने का काम किया जा रहा है। इस पैनिक बटन को राजकॉप एप से जोड़ा जाएगा।

ओला और उबर जैसी अन्य कंपनियों की चलने वाली सभी गाड़ियों में पैनिक बटन लगाया जाना शुरू किया गया। जयपुर पुलिस ये काम एनजीओ की मदद से कर रही है।

कैब और बाइक पर खुद को सेफ फील करेगी महिलाएं

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया- जयपुर शहर में चलने वाली कैब और बाइक पर महिलाओं और बच्चियों के सुरक्षित सफर के लिए ये कदम उठाया गया है। कई बार देखा गया है कि अकेली महिला कैब और बाइक में सफर करती है। उनके साथ कुछ गलत होने की संभावना बनी रहती हैं।

अगर डैश कैम या पैनिक बटन कैब व बाइक में होगा तो महिलाएं खुद को सेफ फील करेगी। इसके साथ ही इनका इस्तेमाल कर बदमाशों को पकड़वा सकती है। पैनिक बटन दबाते ही नजदीकी जयपुर पुलिस मौके पर पहुंचेगी। फिलहाल 255 कैब में डैश कैम इंस्टॉल किया गया है।

महिलाओं की मदद के लिए तत्काल पहुंचेगी पुलिस

जयपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा- वह प्रदेश और देश की महिलाओं को आश्वस्त करते हैं कि जयपुर सिटी में कैब या बाइक पर उनके साथ कोई गलत काम कर रहा है, और वे इन गैजेट्स का उपयोग कर ले तो पुलिस तत्काल पहुंचेगी। उस व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। इन गैजेट्स की लगी कार और बाइक आने के बाद किसी की भी हिम्मत नहीं होगी कि वह महिलाओं के साथ गलत हरकत कर सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments