Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजजयपुर में ट्रक-जीप भिड़े, दुल्हन सहित 5 की मौत

जयपुर में ट्रक-जीप भिड़े, दुल्हन सहित 5 की मौत

दूल्हे के साथ 8 लोग घायल, एमपी से लौट रहे बारातियों के शव गाड़ियों में फंसे
जयपुर। जयपुर में ट्रक और जीप (तूफान) की टक्कर में दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दूल्हे समेत 8 बाराती घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। शव बुरी तरह से गाड़ी में फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला जा सका। हादसा बुधवार सुबह करीब 6: 10 बजे रायसर (जयपुर ग्रामीण) इलाके के भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर हाईवे (एनएच-148) पर हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों गाड़ियां आमने-सामने से भिड़ी हैं। जीप में शहडोल से लौट रही बारात के लोग सवार थे। घायलों को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
रायसर थानाधिकारी रघुवीर ने बताया- हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। बारातियों की जीप एमपी से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी जा रही है। कुछ गम्भीर घायलों को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के मंडोली की रहने वाली दुल्हन भारती (18) समेत 5 बारातियों की मौत हो गई। दूल्हा झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी निवासी विक्रम मीणा (25) गंभीर घायल है। ये लोग शहडोल जिले से दुल्हन लेकर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
एडिशनल एसपी नारायण लाल तिवाड़ी ने बताया- मरने वाले एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। बाकी 4 में से 1 महिला (दुल्हन) रूक्क के शहडोल की रहने वाली थी। बाकी 2 युवक सीकर और 1 झुंझुनूं के रहने वाले थे।

मृतकों के नाम
दुल्हन भारती (18) पत्नी विक्रम मीणा निवासी मंडोली जिला शहडोल, मध्य प्रदेश।
जीतू (33) पुत्र हरदयाल कुमावत निवासी हासपुरा, श्रीमाधोपुर, सीकर।
सुभाष (28) पुत्र मालीराम मीणा निवासी हासपुरा, श्रीमाधोपुर, सीकर।
रवि कुमार(17) पुत्र छोटूराम मीणा निवासी बुगाला गुढागौड़जी, झुंझुनूं।

ये हुए घायल
दूल्हा विक्रम मीणा (25) पुत्र गोकुल मीणा निवासी उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं।
मोनू (28) पुत्र शंकरलाल मीणा निवासी उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं।
प्रभुदयाल मीणा (45) पुत्र जगराम मीणा निवासी मंडावर, जिला अलवर।
नरेश कुमार (35) पुत्र मालीराम मीणा निवासी श्रीमाधोपुर, जिला सीकर।
रामू (30) पुत्र सुवालाल मीणा निवासी नीमकाथाना, जिला सीकर।
शंकर (35) पुत्र मालीराम मीणा निवासी श्रीमाधोपुर, जिला सीकर।
छोटेलाल (45) पुत्र जगदीश प्रसाद मीणा निवासी गुढागौड़जी, जिला झुंझुनूं।
संदीप पुत्र ताराचंद।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments