Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानजयपुर में आज निकलेगी भगवा वाहन रैली:गाय को राज्य माता का दर्जा...

जयपुर में आज निकलेगी भगवा वाहन रैली:गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग; साधु-संत सहित नेता होंगे शामिल

जयपुर : गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जयपुर में आज भगवा वाहन रैली निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे साधु-संत भगवा ध्वज दिखाकर रैली को जलमहल से रवाना करेंगे। वाहन पर भगवा झंडा लगाकर लोग शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेंगे। आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान पर रैली का समापन होगा। युवा शक्ति मंच राजस्थान की ओर से इसका आयोजन किया जाएगा।

रैली में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, टाइगर राजा सिंह, बाल मुकुंदाचार्य और रवि नय्यर समेत कई संत और नेता इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं। अलग-अलग धाम के महाराज और साधु-संत शामिल होंगे।

गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने को लेकर रैली

युवा शक्ति मंच राजस्थान के प्रदेश संयोजक सुनील सिंह शेखावत ने बताया- रैली स्वामी लक्ष्मणानंद बलिदान दिवस के अवसर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का संकल्प हिन्दू राष्ट्र बनाने और गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने का है। कोरोना काल के दो साल के अंतराल को छोड़कर यह आयोजन पिछले 10 साल से किया जा रहा है। इस बार यह आठवीं रैली होगी।

रैली की शुरुआत जल महल से होगी, जो रामगढ़ मोड, चूंगी, ट्रांसपोर्ट नगर जैसे मार्गों से होकर गुजरेगी। आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान पर रैली का समापन होगा। युवा शक्ति मंच राजस्थान के महामंत्री गौरीशंकर खोरवाल और जिला अध्यक्ष लक्ष्य मेहरा ने बताया कि रैली में 10 हजार दोपहिया और 500 चारपहिया वाहन शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है। रैली में 6 डीजे साउंड लगाए जाएंगे ताकि गाय को राज्य माता बनाने की मांग को और बुलंद किया जा सकें।

एक हजार वॉलंटियर्स होंगे तैनात

खोरवाल और मेहरा ने बताया-रैली को व्यवस्थित रखने के लिए 1 हजार वॉलंटियर्स लगाए जाएंगे। ये वॉलंटियर्स ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को संभालेंगे। संगठन के उपाध्यक्ष कमल सैनी ने बताया-रैली में साधु-संत और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments