Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानजयपुर के ईएसआईसी हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी: सुरक्षा एजेंसियां...

जयपुर के ईएसआईसी हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी: सुरक्षा एजेंसियां ने तलाशी शुरू की

जयपुर: जयपुर के ईएसआईसी हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हॉस्पिटल को अजमल कसाब के नाम से मेल आया है। मेल मिलते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड, सिविल डिफेंस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। अस्पताल को खाली कराया गया। पूरे अस्पताल परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में यह किसी शरारती तत्व की हरकत मानी जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। मेल की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा कारणों से अस्पताल में आवाजाही पर नियंत्रण रखा गया है।

जयपुर में बम ब्लास्ट की धमकी का लंबा सिलसिला, अहमदाबाद से महिला हो चुकी गिरफ्तार

8, 12 और 13 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसमें 13 मई को मिले मेल में बम से उड़ाने की धमकी के साथ ही रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गई थी। इन मामलों में कुछ दिन पहले अहमदाबाद से एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया था। शातिर महिला जयपुर में चार-पांच बार धमकी भरे ई-मेल भेज चुकी थी।

9 मई को जयपुर मेट्रो को बम से उड़ने की धमकी मिली थी। जयपुर मेट्रो की मेल आईडी पर ईमेल मिला था। इसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जयपुर मेट्रो स्टेशन और ट्रेन दोनों को उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments