Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाजनपद में 13 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

जनपद में 13 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

गौतम बुद्ध नगर : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जिला न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर मलखान सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 13/09/2025 को जनपद गौतमबुद्धनगर में मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेषतः आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामले, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के मामले, बिजली व पानी से संबंधित मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट के वाद, भू-राजस्व वाद, सेवा सम्बन्धित मामले एवं प्री-लिटीगेशन मामलों के साथ-साथ सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य विवाद, जिनमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के अधीन सन्धि हेतु इच्छुक हों, वे मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किये जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments