गाज़ियाबाद। राजेन्द्र नगर क्षेत्र में एक मकान का छज्जा अचानक गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों एवं सरकार द्वारा संचालित आवश्यक/आपातकालीन सेवाओं के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त अस्पताल, संजय नगर पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)सौरभ भट्ट व उपजिलाधिकारी सदर अरुण दीक्षित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने अस्पताल में चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए।
छज्जा गिरने से तीन लोग घायल, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लिया जायज़ा
RELATED ARTICLES



