Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाचार मंजिला निर्माणाधीन मकान ढहा:बारिश से नींव में भरा पानी

चार मंजिला निर्माणाधीन मकान ढहा:बारिश से नींव में भरा पानी

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में रेलवे रोड पर एक निर्माणाधीन चार मंजिला मकान ढह गया। मकान वीर सिंह का था, जो निर्माण के दौरान ही गिर गया।

बारिश के कारण मकान का निर्माण कार्य पहले से ही रुका हुआ था। रविवार को हुई तेज बारिश से मकान की नींव में पानी भर गया। रात के समय मकान पूरी तरह से ढह गया।

सौभाग्य से घटना के समय मकान में कोई नहीं था। निर्माण कार्य बंद होने के कारण सभी मजदूर पहले ही वहां से जा चुके थे। मकान मालिक का परिवार भी दूसरे मकान में रह रहा था। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments