Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाग्रेनो में 25 करोड़ की लागत से बनेंगे सामुदायिक केंद्र:12 सेक्टरों में...

ग्रेनो में 25 करोड़ की लागत से बनेंगे सामुदायिक केंद्र:12 सेक्टरों में निर्माण शुरू

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 16 सेक्टरों और गांवों में सामुदायिक केंद्र बनाने का काम शुरू किया है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर यह परियोजना शुरू की गई है। इस पर कुल 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

12 सेक्टरों में निर्माण कार्य चल रहा है। ये सेक्टर हैं – ओमीक्रॉन वन ए, ज्यू वन, ज्यू टू, ज्यू थ्री, ईटा वन, जीटा वन, डेल्टा थ्री, सेक्टर 37, सेक्टर 36, पाई वन, स्वर्णनगरी और चिपियाना बुजुर्ग। सेक्टर-3, सिरसा, डाढ़ा और लुक्सर में जल्द ही निर्माण शुरू होगा।

सभी सामुदायिक केंद्र दो मंजिला होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर लॉबी, पार्टी हॉल, किचन, स्टोर, एक कमरा और शौचालय बनेंगे। पहली मंजिल पर लॉबी, लाइब्रेरी और शौचालय होंगे। हर केंद्र में 50 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी।

महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह के अनुसार, इस साल के अंत तक अधिकांश केंद्र बनकर तैयार हो जाएंगे। सीईओ ने निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इससे स्थानीय लोगों को सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा।

निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र

1. ओमीक्राॅन वन ए 2. ज्यू वन 3. ज्यू टू 4. ज्यू थ्री 5. ईटा वन 6. जीटा वन 7. डेल्टा थ्री 8. सेक्टर 37 9. सेक्टर 36 10. पाई वन 11. स्वर्णनगरी 12. चिपियाना बुजुर्ग ———- प्रस्तावित बरातघर 13. सेक्टर-3 14. सिरसा 15. डाढ़ा 16. लुक्सर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments