Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा हादसा: CA की पत्नी ने 11 साल के बेटे संग...

ग्रेटर नोएडा हादसा: CA की पत्नी ने 11 साल के बेटे संग 13वीं मंजिल से छलांग लगाई, दोनों की मौत — घर से मिला भावुक सुसाइड नोट

ACE City सोसायटी में सुबह 10 बजे गिरीं मां-बेटा, पड़ोसियों ने आंखों से देखा हादसा; नोट में पति से कहा- “हम दुनिया छोड़ रहे हैं, सॉरी”

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक महिला अपने 11 साल के बेटे को लेकर 13वीं मंजिल से कूद गई। बिल्डिंग से नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर मौत हो गई। सोसाइटी के लोगों ने मां-बेटे को अपनी आंखों से बिल्डिंग से नीचे गिरते देखा। लोग भागकर मौके पर पहुंचे। देखा तो मां-बेटे की बॉडी खून से लथपथ पड़ी थी। घटना शनिवार सुबह 10 बजे की है।

सोसाइटी ने तुरंत महिला के पति और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला अपने बेटे की दिमागी बीमारी से परेशान थी। इसी वजह से उसकी भी दवा चल रही थी। पुलिस को शवों के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख स्थित ACE CITY अपार्टमेंट की है।बेटे की मानसिक बीमारी से परेशान थी महिला

ACE सिटी सोसायटी में रहने वाले दर्पण चावला(40) एक नामी कंपनी में सीए हैं। वह अपनी पत्नी साक्षी चावला (37) और 11 साल के बेटे दक्ष के साथ रहते थे। उनका बेटा दक्ष चावला (11) को दिमागी बीमारी थी। जिस समय घटना हुई, दर्पण घर पर ही सो रहे थे।

परिवार के करीबी बता रहे हैं कि बच्चे की हालत को लेकर साक्षी लंबे समय से तनाव में रहती थी। इस वजह से उसकी भी दवाई चल रही थी। वो अक्सर पड़ोसियों से भी कहती थी कि उसकी जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई है।

“हम दुनिया छोड़ रहे हैं सॉरी’

पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसे साक्षी ने अपने पति के लिए लिखा है- “हम दुनिया छोड़ रहे हैं। सॉरी”। हम तुम्हें परेशान नहीं करना चाहते हैं। हम लोगों की वजह से तुम अपनी जिंदगी न खराब करो। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।

सुबह 10 बजे कूदे, लोगों ने चीखें सुनीं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला बेटे की बीमारी और निजी हालातों से मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सोसाइटी के लोगों ने जोरदार आवाज सुनी। नीचे देखा तो मां और बेटा गंभीर हालत में पड़े थे। कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिस की जांच जारी

बिसरख थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और अन्य परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है। सोसाइटी के लोगों और मृतका के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह का पता चल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments