Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा में छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश:एक निजी इंस्टीट्यूट की...

ग्रेटर नोएडा में छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश:एक निजी इंस्टीट्यूट की दूसरी मंजिल से कूदने से पहले साथी छात्रों ने बचाया

गौतम बुद्ध नगर : नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में एक पैरामेडिकल छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा कॉलेज की दूसरी मंजिल से कूदने की कोशिश कर रही थी। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। छात्रों ने समय रहते उसे पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार छात्रा किसी बात को लेकर परेशान थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अन्य छात्रों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को बचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा के परेशान होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments