Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में फिर लिफ्ट अटकी:पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में चौथी...

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में फिर लिफ्ट अटकी:पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में चौथी मंजिल पर फंसे लोग, 30 मिनट बाद निकाला गया

गौतम बुद्ध नगर : सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में लिफ्ट अटकने की घटना सामने आई है। सोसाइटी की लिफ्ट चौथी मंजिल पर अचानक रुक गई। इसमें कई लोग फंस गए।

लिफ्ट में फंसे लोगों को तत्काल मदद नहीं मिल सकी। मेंटेनेंस विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। करीब 30 मिनट तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे। इसके बाद अन्य निवासियों ने मिलकर लिफ्ट को खोला और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में लिफ्ट में फंसे लोगों की परेशानी साफ देखी जा सकती है। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि लिफ्ट की नियमित जांच और रखरखाव की जरूरत है। इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments