गुरुग्राम : गुरुग्राम में तीन दिन पहले एलएलबी के स्टूडेंट्स को कुचलने का आरोपी स्कोडा ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी गुरुग्राम की एक एमएनसी में काम करता है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कोडा कार बरामद कर ली है।
आरोपी की पहचान मोहित (31) रूप में हुई है। फिलहाल वह नूरपुर बोहड़ा कलां, जिला गुरुग्राम में रहता है। आरोपी एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर का काम करता हैं और सैक्टर-14 में एक पीजी में रहता है। आरोपी 24 जून को कम्पनी में काम करके गाड़ी से अपने पीजी लौट रहा था और आरोपी को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई और एक्सीडेंट हो गया।



