Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeहरियाणाखेल मंत्री गौरव गौतम का कांग्रेस पर पलटवार:वोट कैप्चरिंग के आरोप बेबुनियाद,...

खेल मंत्री गौरव गौतम का कांग्रेस पर पलटवार:वोट कैप्चरिंग के आरोप बेबुनियाद, जनता को मोदी के नेतृत्व पर भरोसा

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले में खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर वोट कैप्चरिंग के आरोपों को लेकर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी चुनाव हारती है, तो कोई न कोई बहाना बनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है। पहले EVM में गड़बड़ी का विलाप किया जाता था और अब वोट कैप्चरिंग का नया शिगूफा सामने लाया गया है।

अफवाह फैलाकर सत्ता हासिल करना चाह रही

गौतम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को भ्रमित कर अफवाह फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है, लेकिन आज देश की जनता भली-भांति जान चुकी है कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व। खेल मंत्री ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है, जबकि कांग्रेस केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करती है और जनता के बीच कोई ठोस काम नहीं करती।

राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह निराधार

राहुल गांधी द्वारा वोट कैप्चरिंग के आरोप लगाते समय जिन विधानसभाओं के नाम लिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम ने कहा कि पलवल विधानसभा में 37 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज हुई है। यहां न तो बांग्लादेशी रहते हैं और न ही अन्य धर्मों के लोग, ज्यादातर लोग हिंदू धर्म और हिंदू संस्कृति से जुड़े हुए हैं, इसलिए इस तरह के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

सूर्यास्त के बाद युद्ध नहीं होता-खेल मंत्री

वहीं करण दलाल पर अप्रत्यक्ष तंज करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि जैसे युद्ध के भी अपने नियम होते हैं। सूर्यास्त के बाद युद्ध नहीं होता और महिलाओं व बच्चों पर हमला नहीं होता, वैसे ही राजनीति में भी एक असूल है कि पराजित और हारे हुए नेताओं पर ज्यादा चर्चा नहीं करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments