Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeबिहारखगड़िया में तेजस्वी यादव की सभा रद्द, बोले- ‘ये तानाशाही है’; पप्पू...

खगड़िया में तेजस्वी यादव की सभा रद्द, बोले- ‘ये तानाशाही है’; पप्पू यादव को IT का नोटिस

अमित शाह के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के चलते जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, विपक्षी नेताओं में आक्रोश; छठ पर्व पर भी सियासत गर्म

खगड़िया/पटना: आज खगड़िया में होने वाली तेजस्वी यादव की रैली जिला प्रशासन द्वारा रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने उनके हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।
दरअसल, संसारपुर खेल मैदान में हेलीपैड मौजूद है और उसी इलाके में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी सभा आयोजित है। तेजस्वी यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा, “ये तानाशाही है।”
तेजस्वी की तीन और सभाएँ शेष हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे होंगी या रद्द की जाएंगी।

पप्पू यादव को पैसे बांटने पर आयकर नोटिस

राजद नेता पप्पू यादव को बाढ़ पीड़ितों की मदद में पैसे बांटने को लेकर आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। सांसद ने अपने X (पूर्व Twitter) अकाउंट से इसकी जानकारी दी और नोटिस की कॉपी साझा करते हुए लिखा:
“मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। बाढ़ पीड़ितों की मदद में रुपए बांटने को अपराध बताया गया है। यह अपराध है तो मैं हर वंचित की सहायता का अपराध सदैव करता रहूंगा।”

उन्होंने बताया कि वैशाली जिले के नयागांव पूर्वी पंचायत अंतर्गत मनियारी गांव के बाढ़ पीड़ितों के घर गंगा में बह गए थे। पप्पू ने कहा, “अगर मैं उनकी मदद नहीं करता तो क्या गृह राज्य मंत्री या अन्य स्वघोषित CM उम्मीदवारों की तरह मूकदर्शक बन जाता?”

छठ पर्व पर सियासी टकराव

आज से बिहार में छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। चुनाव के बीच छठ पर्व भी सियासत का हिस्सा बन गया है।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने छठ के अवसर पर सोशल मीडिया पर छह पोस्ट साझा किए और दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा का गाना शेयर किया।
  • वहीं लालू यादव ने ट्रेनों में बढ़ी भीड़ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा:
    “झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने कहा था कि 13,198 ट्रेनों में से 12,000 रेलगाड़ियां छठ के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी। यह भी सफेद झूठ निकला।”

लालू ने एनडीए पर बिहार विरोधी रुख अपनाने का आरोप भी लगाया।

राजद का प्रचार और पोस्टर अभियान

पटना में RJD ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें तेजस्वी यादव को ‘बिहार का नायक’ बताया गया है। ये पोस्टर राजद नेता वसीम सैयद अंसारी की ओर से लगाए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर तेजस्वी का हमला

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर निशाना साधते हुए कहा:
“प्रधानमंत्री के भाषण का हर एक वाक्य और शब्द नकारात्मक था। उन्होंने कुछ भी सकारात्मक नहीं कहा।”

तेजस्वी ने आगे कहा:
“पिछले 11 साल से आप प्रधानमंत्री हैं, लेकिन बिहार को आपने क्या दिया? गुजरात में फैक्ट्री लगाएं, लेकिन बिहार में जीत चाहते हैं तो ऐसा नहीं होने वाला। बिहार को केवल ठगा गया है। हर दसवां व्यक्ति देश के बिहार से है। जितना उन्होंने गुजरात को दिया, उसका 1% भी बिहार को नहीं मिला। बिहार की जनता हर चीज का हिसाब मांग रही है और प्रधानमंत्री के पास कोई जवाब नहीं है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments