Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाकृषकों की समस्याओं के समाधान हेतु माह के आगामी तृतीय बुधवार 18...

कृषकों की समस्याओं के समाधान हेतु माह के आगामी तृतीय बुधवार 18 जून को किसान दिवस का होगा आयोजन

गौतमबुद्ध नगर : जिला अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में उप कृषि निदेशक गौतम बुद्ध नगर राजीव कुमार ने जनपद के समस्त कृषकों को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए माह के तृतीय बुधवार 18 जून 2025 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे विकास भवन स्थित सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
उप कृषि निदेशक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि आयोजित होने वाले किसान दिवस में निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर स्वयं उपस्थित होकर किसानों की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments