Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयकिश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही की आशंका, राहत और बचाव कार्य...

किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पड्डर सब-डिवीजन में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटा है। बादल फटने की घटना के बाद इलाके में अचानक बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. घटना होने के बाद मौके पर बचाव कार्य शुरू हुआ है. इसके अलावा, कश्मीर के राजौरी और मेंढर से भी बाद फटने की जानकारी सामने आ रही है.

घटना की जनकारी मिलने के बाद मोदी सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्थानीय अधिकारियों से बात की और घटना की जानकारी हासिल की. उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मौके पर राहत कार्य के लिए कार्यवाही शुरू की है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “अभी-अभी जम्मू-कश्मीर के LoP और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से मिली जानकारी के बाद मैंने किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की. चोसिटी इलाके में बादल फटने से भारी जनहानि की आशंका है. प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है.”

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जरूरी बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है. मेरे दफ्तर को नियमित अपडेट मिल रहे हैं और हर मुमकिन मदद मुहैया कराई जा रही है.

एजेंसी के मुताबिक, किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया, “किश्तवाड़ के चशोती इलाके में अचानक बाढ़ आ गई है, जो मचैल माता यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है. बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments