Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकाशी में सड़कें तालाब बनीं, गद्दा डालकर तैरा युवक:मिर्जापुर में बांध के...

काशी में सड़कें तालाब बनीं, गद्दा डालकर तैरा युवक:मिर्जापुर में बांध के 22 गेट खोले, 60 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश : यूपी में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। वाराणसी में 12 घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई।। अब तक 105 मिमी बरसात हो चुकी है। इससे शहर की सड़कें तालाब बन गईं। BHU अस्पताल परिसर में घुटनों तक पानी भर गया। BHU सिंहद्वार पर 2 फीट जलभराव है। अस्सी से गोदौलिया जाने वाले रूट पर सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों में गंदा पानी बह रहा है। वहीं सनातनधर्म इंटर कॉलेज के पास जलभराव में गद्दे डालकर युवक लेट गया।

फर्रुखाबाद में सीता देवी नाम की महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद परिजन उसे नाव से चौघड़ा गांव लेकर आए। गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी है। डॉक्टरों के अनुसार, सीजेरियन डिलीवरी से सीता ने दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। तीनों बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।

हरदोई में गंगा और रामगंगा नदी उफान पर हैं। यहां के 29 गांवों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। 35 बेसिक स्कूल भी बंद हो गए हैं। महराजगंज में लगातार दो दिनों की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बरगदवा के हरखपुरा के पास महाव नाला टूट गया। एसडीएम और तहसीलदार मरम्मत के लिए पहुंचे। आसपास के लोगों को अलर्ट किया गया है।

अमेठी में ग्रामीणों ने खुद ही बांस का पुल बना डाला है। संग्रामपुर मार्ग पर टिकरिया के पास पुल बन रहा था। यहां बीते दिनों तेज बहाव में एप्रोच मार्ग बह गया था। अब PWD के अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है। कहा, अगर कोई घटना हुई तो ग्रामीण खुद जिम्मेदार होंगे।

मौसम विभाग ने आज 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

शुक्रवार को 52 जिलों में 4.9 मिमी बारिश हुई

शुक्रवार को नोएडा, लखनऊ, वाराणसी समेत 52 जिलों में 4.9 मिमी बारिश हुई। अमेठी में दोपहर बाद एक घंटे में 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां थाना, तहसील में पानी घुस गया। लगातार बारिश से प्रदेश की नदियों में बाढ़ है। ललितपुर में बारिश के चलते 4 बांध उफना गए हैं। माताटीला, राजघाट, जामनी और भौंरट बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments